![Haryana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023 क्षतिपूर्ति सहायक के पदों पर जिले अनुसार होगी बम्पर भर्ती Haryana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023 क्षतिपूर्ति सहायक के पदों पर जिले अनुसार होगी बम्पर भर्ती](https://haryanakaushalrojgarnigam.com/wp-content/uploads/2023/04/Haryana-Kshtipurti-Sahayak-Bharti-2023.png.webp)
Haryana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023: हरियाणा में हुई पूरे प्रदेश में बेमौसमी बरसात ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसान भाइयों की गेहूं की फसल खराब हुई है जिससे किसान भाइयों को बहुत नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पोर्टल पर भी खराब फसल का ब्यौरा डाला जा रहा है।
अब हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि गांव स्तर पर ही क्षतिपूर्ति सहायक द्वारा क्षतिपूर्ति आकलन का कार्य पूरा करवाया जाएगा ताकि किसानों भाइयों को उनकी खराब फसल का उचित मुआवजा बिना देरी के मिल सके। हरियाणा सरकार हर सुख दुख में किसानों के साथ खड़ी है।
Haryana Kshtipurti Sahayak भर्ती 2023 कैसे होगी ?
यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने एक ट्वीट में दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि हरियाणा के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर अपने अपने जिले में क्षतिपूर्ति सहायकों की भर्ती करेंगे जिसमें प्रति 500 एकड़ के लिए एक क्षतिपूर्ति सहायक की भर्ती की जाएगी। जोकि पटवारी की क्षतिपूर्ति आंकलन में मदद करेंगे।
![Haryana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023 क्षतिपूर्ति सहायक के पदों पर जिले अनुसार होगी बम्पर भर्ती Haryana Kshtipurti Sahayak](https://haryanakaushalrojgarnigam.com/wp-content/uploads/2023/04/Haryana-Kshtipurti-Sahayak-Bharti-2023-Notice-Tweet.jpg.webp)
इसके अलावा हरियाणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक भर्ती 2023 को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया।
हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक के कार्य
हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक का मुख्य कार्य खराब फसल की जांच करना है, फसलों के फोटो लेकर ई-फसल क्षतिपूर्ति व स्पेशल गिरदावरी पर ऑनलाइन अपलोड करना, फसल के मूल्य व फसल की जानकारी इकट्ठा करना होगा। इसके अलावा क्षतिपूर्ति सहायक को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
![Haryana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023 क्षतिपूर्ति सहायक के पदों पर जिले अनुसार होगी बम्पर भर्ती Haryana Kshtipurti Sahayak](https://haryanakaushalrojgarnigam.com/wp-content/uploads/2023/04/Harayana-Kshtipurti-Sahayak-Bharti-2023-News-1024x693.jpg.webp)
हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक भर्ती 2023 सैलरी
क्षतिपूर्ति सहायक को 500 एकड़ के ब्लॉक के लिए ₹5000 दिए जाएंगे तथा एक क्षतिपूर्ति सहायक को केवल एक ब्लॉक ही दिया जा सकता है।
Haryana Kshtipurti Sahayak Notice
Follow Us:
Join WhatsApp Group | CLICK HERE |
Join Telegram Group | CLICK HERE |
Follow Us on Google News | CLICK HERE |